{"_id":"5cb0d54cbdec2214666d9210","slug":"31555092812-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल तहसील कार्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल तहसील कार्यालय में की तालाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। उपजिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता किए जाने पर साथी अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। साथ ही तहसील कार्यालय में तालाबंदी की।
शुक्रवार को अधिवक्ता कुलदीप यादव और सतेंद्र बौद्ध प्रार्थनापत्र में उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला से आदेश कराने के लिए गए थे। उसी दौरान एसडीएम ने अधिवक्ताओं से कुछ अपशब्द कह दिए। इसकी जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई, तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। कुछ ही देर में छिबरामऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव और बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह राठौर के नेतृत्व में जुटे अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसील परिसर में जुलूस निकाला। एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तहसील कार्यालयों में तालाबंदी करा दी। अधिवक्ताओं के हंगामा किए जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कोर्ट के बहिष्कार का लिया निर्णय
उपजिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता किए जाने के बाद बार एसोसिएशन छिबरामऊ और छिबरामऊ बार एसोसिएशन की तहसील सभागार में संयुक्त रूप से बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए भड़ास निकाली। साथ ही एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी से भी नाराज हैं अधिवक्ता
एक अधिवक्ता के परिजनों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से अधिवक्ता नाराज हैं। इस मामले में अधिवक्ता क्षेत्राधिकारी से भी मिले थे, कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने से अधिवक्ताओं में सीओ के खिलाफ भी रोष है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब अधिवक्ताओं की बात नहीं सुनी जाती है, तो आम आदमी के प्रति क्षेत्राधिकारी का व्यवहार कैसा होगा।
जुलूस निकाल तहसील कार्यालय में की तालाबंदी
एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का मामला