फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   3034 patients got treatment in the health fair

Kannauj News: स्वास्थ्य मेले में 3034 मरीजों को मिला इलाज

Mon, 28 Jul 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
3034 patients got treatment in the health fair
कन्नौज। जिले के 33 प्राथमिक व तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। आयोजन में 3034 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। वहीं, गर्भवतियों का टीकाकरण व 25 लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन


जन आरोग्य मेले में 1219 पुरुष, 1168 महिलाएं व 647 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य मेले में सांस, पेट, मधुमेह, त्वचा के मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही लोगों को संचारी रोग व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मेला में गर्भवतियों की भी जांच की गई। हेपेटाइटिस बी, सी कार्ड जांच, टीबी संभावित व नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने वासी भोजन, तली-भुनी व ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार नाग व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने मरीजों का किया परीक्षण

गुगरापुर। ब्लॉक के ग्राम कीरतपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान होने वाले रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि पानी को उबालकर और ठंडा करके पीना चाहिए। आसपास जलभराव न होने दें। रुके हुए पानी में केरोसीन या स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर डालना चाहिए। स्वास्थ्य मेले में मरीजों को हैजा और उल्टी दस्त से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। चिकित्सकों ने बताया कि ताजे और गर्म खाने का प्रयोग करना चाहिए और बार-बार साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए। इसके अलावा, अस्वस्थ होने पर स्वयं मनमानी दवाएं न लेकर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। चिकित्सक डॉ. सरोज कुमार द्वारा 84 मरीजों का परीक्षण किया, जिनमें बुखार, पेट दर्द, खांसी और अन्य रोगों से पीड़ित मरीज शामिल थे। सभी मरीजों को फार्मासिस्ट प्रशांत सचान, अदिति शर्मा, एलटी अंजू, स्टॉफ नर्स के सहयोग से मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed