फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   263 criminals will appear in the police station for six months

एक्शन में पुलिस, छह माह तक 263 अपराधी थाने में देंगे हाजिरी

Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
263 criminals will appear in the police station for six months
कन्नौज। जिले के तालग्राम में हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद पुलिस एक्शन में है। शांति व्यवस्था में दखल देकर माहौल खराब करने की आशंका पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 263 अपराधियों को छह माह तक थाने में सुबह-शाम हाजिरी लगाने का दंड दिया है।
विज्ञापन

तालग्राम के रसूलाबाद में 16 जुलाई को मंदिर में गोवंश के अवशेष फेंकने के बाद सुनियोजित ढंग से सांप्रदायिक बवाल भड़क गया था। आगजनी के साथ-साथ धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ हुई थी। वहीं पूर्व में भी कई बार धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश हुई थी।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तालग्राम थाना समेत अन्य क्षेत्रों में 263 अपराधियों को नोटिस जारी कर छह माह तक थाने में सुबह शाम हाजिर देने की कार्रवाई की है। जबकि 179 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। इन अपराधियों पर पहले धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

83 हिस्ट्रीशीटरों को तत्काल करें गिरफ्तार
जिले में मौजूदा समय 654 अपराधी हिस्ट्रीशीटर घोषित है। इनमें से हाल में ही 83 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि एक सप्ताह में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed