फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   26 head , 323 members took oath

26 प्रधान, 323 सदस्यों ने ली शपथ

Tue, 01 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
26 head , 323 members took oath

कोरम पूरा न हो पाने से शपथ ग्रहण से वंचित रहे तीन

विज्ञापन
ब्लाकों में नवनिर्वाचित 26 ग्राम प्रधानों और 323 ग्राम पंचायत सदस्यों को मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

ज्ञात हो कि छिबरामऊ विकास खंड क्षेत्र में नौ ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण वहां के निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं मिल पाई थी। पिछले दिनों ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के बाद कोरम पूरा होते ही शासन के निर्देश पर मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय सभागार में आयोजित समारोह में बीडीओ अनिल कुमार ने प्रधान पद की शपथ ग्रहण कराई।

इसके अलावा 124 नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत राकेश कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। उधर, तिर्वा के तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी ने विकास खंड कार्यालय में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। बीईओ राजीव गंगवार ने नवनिर्वाचित 41 सदस्यों को शपथ दिलाई।

विकास खंड क्षेत्र के 55 सदस्यों को शपथ लेनी थी, पर 14 सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नहीं हो सके। कार्यक्रम में एडीओ सहकारिता प्रभुशरण सिंह, ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया, बीडीसी अनूप बेरिया, प्रमोद यादव, पप्पू भदौरिया आदि मौजूद थे, वहीं विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत खानपुर के ग्राम प्रधान मोहित यादव के जेल में होने से शपथ नहीं ले सके।

इसके अलावा 13 प्रधानों और 158 सदस्यों ने शपथग्रहण की। 29 ग्राम पंचायत सदस्य भी शपथ लेने नहीं पहुंचे। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में बीडीओ ने शपथ दिलाई गई। विकास खंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित 187 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ लेना था, पर 29 सदस्य किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। ऐसे में 158 सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed