फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   24 zonal magistrates will keep an eye

24 जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर

Sat, 31 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
24 zonal magistrates will keep an eye

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने डीडीसी व बीडीसी की

विज्ञापन
मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। हर केंद्र पर तीन जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहकर मतगणना परिसर के अंदर और बाहर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व निभाएंगे।

डीएम ने बताया कि मंडी समिति में बने कन्नौज ब्लाक के मतगणना केंद्र में तहसीलदार सदर राजेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर राजकुमार त्रिपाठी, आवास विकास परिषद के एक्सईएन महेंद्र पाल सिंह, गुगरापुर ब्लाक के मतगणना केंद्र पर तहसीलदार राजेश कुमार, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम गेंदालाल।

नायब तहसीलदार मोहित लाल गुप्ता को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। वोटों की गणना इनकी देखरेख में होगी। 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे ये जोनल मजिस्ट्रेट निर्धारित मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेेंगे। आरओ व बीडीओ से सामंजस्य बनाकर काम करेंगे।

शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को सभी जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम व एसडीएम के संपर्क में रहकर महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी तत्काल देंगे। वीडी तिवारी इंटर कालेज जलालाबाद विकास खंड में बने मतगणना केंद्र पर नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा, एक्सईएन सिंचाई खंड जगदीश सिंह, समाज कल्याण निर्माण निगम के एक्सईएन एसी भार्गव।

मंडी समिति में बने छिबरामऊ ब्लाक के मतगणना स्थल पर तहसीलदार शिवनारायन पांडेय, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन अंबिका सिंह, डीएफओ आरके सिंह, स्वामी एकरसानंद इंटर कालेज तेराजाकेट मतगणना केंद्र पर अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार।

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुभाष चंद्र जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। ऋषि भूमि इंटर कालेज में बने सौरिख के मतगणना केंद्र पर डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार, राजकीय निर्माण निगम इकाई प्रभारी राममोहन अग्निहोत्री, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल धर्मेंद्र सिंह।

डीएन इंटर कालेज में उमर्दा ब्लाक के मतगणना केंद्र में तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, इकाई प्रभारी राजकीय निर्माण निगम बीआर सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपी जल निगम निर्माण इकाई बीएस चाहर और महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा में हसेरन ब्लाक की मतगणना को नायब तहसीलदार प्रेम नारायन प्रजापति।

पीडी डीआरडीए एके सिंह, अरुण श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है। एसपी को पत्र भेजकर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी की नियुक्ति को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed