फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   24 thousand tappers sought details of every week

हर हफ्ते 24 हजार निकालने वालों की मांगी डिटेल

Tue, 10 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 10 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
24 thousand tappers sought details of every week
बैंक - फोटो : bank

आयकर विभाग ने जिले की सभी बैंकों को बचत और चालू खाता सहित अन्य ऐसे खातों की डिटेल भेजने को कहा है, जोकि हर हफ्ते लिमिट का फुल पेमेंट 24 हजार व 50 हजार रुपये निकाल रहे हैं। आयकर विभाग प्रत्याशियों के हर खर्च पर नजर रखेगा। आयकर विभाग नोटबंदी के बाद से चुनाव संपन्न होने तक राजनैतिक लोगों व अन्य के खातों से निकल रहे पैसे पर नजर रख रहा है।

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से कालाधन सफेद करने व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च को चुनाव आयोग की गाइड लाइन तक सीमित करने में आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है। आयकर विभाग ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि हर हफ्ते चालू व बचत खाते से फुल लिमिट रुपये निकालने वालों का ब्योरा दे। आयकर विभाग यह पता लगाएगा कि नोटबंदी से पूर्व ऐसे लोगों का बैंक से लेनदेन का स्वरूप क्या था। नोटबंदी के बाद से अचानक लेनदेन में तेजी आने के क्या कारण हैं। क्या निकाले गए रुपयों से किसी प्रत्याशी की मंशा तो पूरी नहीं की जा रही है। क्या किसी प्रत्याशी का परोक्ष रूप से खर्च का भुगतान तो नहीं किया जा रहा है। आयकर विभाग व्यापारी, राजनैतिक दलों के प्रत्याशी, समर्थक, सदस्यों व राजनीति से जुड़े अन्य लोगों के खातों पर भी नजर रखे हुए हैं। गोपनीय तरीके से जांच में अभी से लग गया है।
विज्ञापन


अशोक नगर स्थित एक बैंक के अधिकारी ने बताया कि इस समय अचानक आयकर विभाग की बैंकों पर सख्ती चुनाव के मद्देनजर की गई है। एक बैंक अधिकारी की माने तो उन्हें भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि जो लोग नोटबंदी के बाद से अभी तक बराबर 24-24 हजार और 50-50 हजार रुपये निकाल रहे थे। उनकी सूची तैयार कर भेेजेें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed