{"_id":"5c704129bdec2229d239862a","slug":"201550860585-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं की छपी फोटोयुक्त उतर पुस्तिकाओं पर दे रहे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं की छपी फोटोयुक्त उतर पुस्तिकाओं पर दे रहे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। आईसीएसई तथा आईएससी दिल्ली बोर्ड की कक्षा 10 व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बार परीक्षार्थियों को उनकी स्वयं की फोटो लगी उत्तर पुस्तिकाएं दी गई हैं।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस नई दिल्ली से संबद्ध सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में आईसीएसई कक्षा 10 तथा आईएससी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू र्हुइं। कक्षा 10 के अंतर्गत सुबह की पाली में इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर हुआ। 128 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें 88 छात्र व 40 छात्राएं शामिल थीं। प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने बताया कि इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षार्थी की फोटो व एक यूनिक आइडेंटिटी नंबर (यूआईडी) छपा है। हर परीक्षार्थी के लिए बोर्ड से ही अलग उत्तर पुस्तिका भेजी गई है। बोर्ड द्वारा भेजे गए पेपर कैनरा बैंक के लॉकर में वहां के प्रबंधक की देखरेख में रखे जाते हैं। परीक्षा संचालित कराने के लिए माडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद के पवन मिश्रा, सुपरवाइजिंग एग्जामिनर के तौर पर तथा विक्रांत दुबे व अंशिका दीक्षित कक्ष निरीक्षक के रूप में मुस्तैद रहे। काउंसिल की ओर से परीक्षा निरीक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने संपूर्ण व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। इससे पूर्व परीक्षा के लिए प्रबंधक प्रदीप प्रधान व प्रशासिका सुधा प्रधान ने सभी परीक्षार्थियों को आशीर्वाद दिया।
स्वयं की फोटोयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं पर दे रहे परीक्षा
आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू