फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   20 dengue patients found, three died

डेंगू के 20 मरीज मिले, तीन की मौत

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 dengue patients found, three died
जिला अस्पताल में ब्लड सैंपल लेते कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को एलाइजा जांच में 20 और रैपिड टेस्ट किट में पांच डेंगू के मरीज मिले। वहीं बुखार से तीन की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 20 जगह शिविर लगाकर मरीजों को दवाएं दीं।
विज्ञापन

जिले में अब तक किट से जांच में 233 और एलाइजा में 502 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुखार से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 472 मरीजों का पंजीकरण हुआ। रैपिड टेस्ट किट से जांच में नौ में पांच डेंगू पॉजिटिव मिले। वहीं ठठिया थाना क्षेत्र में खेड़ा रामचंद्र उर्फ पिंटू कुशवाहा (17) को कुछ दिन पहले बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर जाने लगे। बेहटा गांव के पास मौत हो गई।
विज्ञापन

छिबरामऊ के मुरलीनगला निवासी सरमन(38)पुत्र बेचेलाल तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ठठिया कस्बे के रामचंद्र की 17 वर्षीय पुत्री हिमांशी को कई दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को दाईपुर, सकरीखुर्द, जसौली, आकिलपुर, हैवतपुर कटरा, मुबारकपुर टीला, शेखपुरा, काजी टोला, तिखवा, बेहटा, बहादुरपुर, नुनारी, चौहट्टा, खानपुर, उत्तरी खुड़ावा, नादेमऊ व रंगिनयनपुर्वा में कैंप लगाया। बुखार से पीड़ित लोगों की जांचकर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed