{"_id":"5e6d28588ebc3ea7ff4f13c9","slug":"1857-pareekshak-jaanchenge-haeeskool-va-intarameediet-kee-kopiyaan-kannauj-news-knp550183253","type":"story","status":"publish","title_hn":"1857 परीक्षक जांचेंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1857 परीक्षक जांचेंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियां
विज्ञापन
फोटो-02 एसबीएस इंटर कालेज में जांचने के लिए आईं उत्तर पुस्तिकाएं।
--
1857 परीक्षक जांचेंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियां
-केकेसीएन इंटर कालेज व एसबीएस इंटर कालेज को बनाया गया मूल्यांकन केंद्र
-दस दिन में 360136 कॉपियों का होगा मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला मुख्यालय पर दो केंद्र बनाए गए हैं। 1857 परीक्षक दस दिन में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 32 विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे।
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शनिवार से कॉपियों का आना शुरू हो गया। मूल्यांकन केंद्र केकेसीएन इंटर कालेज व एसबीएस इंटर कालेज में कॉपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया है। सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि केकेसीएन इंटर कालेज को इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए 65 प्रधान परीक्षक और 586 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इंटरमीडिएट के 22 विषयों की कॉपियां चेक की जाएंगी। बोर्ड से एक लाख 53 हजार 321 कॉपियां आवंटित की गई हैं। एसबीएस इंटर कालेज को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 109 प्रधान परीक्षक, 1097 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। दो लाख छह हजार 815 कॉपियां आवंटित की गई हैं।
--
मोबाइल पर लगाई गई पाबंदी
मूल्यांकन के दौरान मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। परीक्षक व सहायक परीक्षक अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। डीआईओएस ने उप नियंत्रक को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन कार्य सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक चलेगा। मूल्यांकन की अवधि में कोई अनाधिकृत रूप से विद्यालय में प्रवेश नहीं करेगा। मूल्यांकन में लगाए गए परीक्षकों को आई कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
--
पर्यवेक्षकों की लगाई गई ड्यूटी
डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। केके इंटर कालेज में राजकीय इंटर कालेज बैसावारी के प्रधानाचार्य रामदास की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय इंटर कालेज गंधरापुर के प्रधानाचार्य अजय यादव को एसबीएस कालेज का पर्यवेक्षक बनाया गया है।