{"_id":"56fd71ac4f1c1b8d49f00105","slug":"18-villages-allotted-to-fisheries","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पालन के लिए 18 गांव में पट्टे आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पालन के लिए 18 गांव में पट्टे आवंटित
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील में तहसीलदार राजेश कुमार की अध्यक्षता में लगाए गए शिविर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 18 गांव को मछली पालन के लिए पट्टे आवंटित किए। तहसीलदार ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ चिह्नित गांवाें के मछुआ समुदाय के लोगों को पट्टे आवंटित किए गए।
इसके साथ ही निर्देश भी दिए गए हैं कि तालाबों का जलस्तर गिरने न पाए। तेरामल्लू, अकबरपुर सरायघाघ, गड़िया कछपुरा, अटारा निस्प तिर्वा, खुर्रमपुर, पनवारा, जेवां, मढ़हरपुर, मलिकापुर, रूरा, गड़िया बलिदासपुर, पचोर, नौरंगपुर, फरिकापुर, साराेंतोप, मीरपुर गांव में जिलाधिकारी ने मछली पालन के लिए पट्टे आवंटित किए हैं। ये तालाब दस वर्ष के लिए पट्टे पर दिए गए हैं। मछुआ समुदाय के लोग अब इन तालाबों में मछली पालन कर सकेंगे।
जिला मत्स्य अधिकारी जीसी यादव ने बताय कि मछली पालन के लिए मछुआ समुदाय के लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही उन्नत किस्म का मछली बीज भी समय-समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।