{"_id":"e70566ddf58ebf68263e81156ab16e4b","slug":"1715-examination-are-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से 1715 रहे नदारद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से 1715 रहे नदारद
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्व
विज्ञापन
लेखपाल की परीक्षा आयोजित कराई गई। पंजीकृत पांच हजार छात्रों में 3285 ने
परीक्षा दी, जबकि 1715 गैर हाजिर रहे।
ज्ञात हो कि राजस्व लेखपाल के लिए शहर के केके इंटर कालेज, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर, एसबीएस कालेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज, लाला श्याम लाल इंटर कालेज, मुस्लिम मोहम्मदियां इंटर कालेज सहित बारह केंद्र बनाए गए थे। सुबह 11 से एक बजे के बीच परीक्षा आयोजित हुई।
इससे पहले केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा देने के लिए आने वाले हर परीक्षार्थी की गेट पर तलाशी कराई। उसके बाद ही उनको कक्षों में पहुंचने की अनुमति दी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा में करीब 1715 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 12 सेंटरों को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया।
इसमें परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई, जबकि एसडीएम सदर सुनील शुक्ला को जोनल बनाया गया। इसके अलावा 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण निपटी।