{"_id":"594eae924f1c1bd45b8b4794","slug":"171498328722-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, 40 घायल
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। कार को बचाने के प्रयास में शनिवार को मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां 10 की नाजुक हालत देखकर मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव रुहेला निवासी धर्मवीर की सौरिख थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी होरीलाल के यहां ससुराल है। धर्मवीर ने अपने चार वर्षीय पुत्र मोंटी के मुंडन संस्कार की मनौती उसके नाना के घर में की थी। इससे शनिवार की शाम को धर्मवीर अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नंदपुर आ रहा था।
तालग्राम-सौरिख मार्ग पर फौजी स्व. सूर्यभान सिंह की समाधि स्थल के सामने अचानक ट्रैक्टर के सामने तेज गति में कार आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया। ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। इसमें से 40 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तालग्राम थाना प्रभारी तारिक खान पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
- तेज गति में आ रही कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
- फर्रुखाबाद से सौरिख थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में आ रहा था परिवार