{"_id":"603a89c68ebc3e8ca1058af5","slug":"14-barkhaast-shikshakon-se-hogee-rikavaree-do-bheemaraav-aambedakar-yoonivarsitee-aagara-se-2005-mein-beeed-kee-digree-lene-ka-maamala-kannauj-news-knp614562789","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 बर्खास्त शिक्षकों से होगी रिकवरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से 2005 में बीएड की डिग्री लेने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 बर्खास्त शिक्षकों से होगी रिकवरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से 2005 में बीएड की डिग्री लेने का मामला
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बर्खास्त 14 शिक्षकों से अब वेतन की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने इनके पुराने रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं अन्य 14 बर्खास्त शिक्षकों को लेकर विभाग अभी असमंजस में है।
जिले में 34 शिक्षकों को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2005 में बीएड की डिग्री के आधार पर नियुक्ति दी गई थी। इनकी नियुक्ति के खिलाफ टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी (विशेष जांच दल) ने जांच कर साल 2019 में रिपोर्ट सौंप दी। इसमें 34 में सिर्फ पांच शिक्षकों के कागजात सही पाए गए। 28 के अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर तत्कालीन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्तगी के खिलाफ सभी शिक्षक कोर्ट चले गए। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर 14 शिक्षकों के गलत तरीके से नौकरी पाने के मामले में बीएसए को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए। बीएसए ने जिले के अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं, हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने से रिकवरी की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को कोर्ट के निर्णय के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने पुराने रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। 14 बर्खास्त शिक्षकों से वेतन की रिकवरी की जाएगी। वहीं, अन्य बर्खास्त 14 शिक्षकों में छह के पिता के नाम, अंकों में अशुद्धियां हैं। आठ के मामले में दोबारा जांच की जा रही है। इनकी भूमिका को लेकर विभाग असमंजस में है।
इन शिक्षकों से होगी रिकवरी
प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के अनंतराम, प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर के देवपाल सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगाईं के राजीव यादव, प्राथमिक विद्यालय करनौली के बदन सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगतपुर के विजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय अंतपुर हाथिन के सुनील कुमार द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय नगरिया पंथरा की मीनू, प्राथमिक विद्यालय विजयी नगला के रामशंकर, कन्या प्राथमिक विद्यालय अज्यौरा की निर्मला देवी, प्राथमिक विद्यालय डहालेपुर की सुनीता पाठक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला की नीतू वर्मा उर्फ नीता वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के विपिन कुमार के अलावा दो बर्खास्त शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और अनुपम सिंह हैं।