{"_id":"6a3acd7427fce1059807b1f9","slug":"13-substandard-coaching-centers-and-libraries-sealed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-151316-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मानकविहीन 13 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मानकविहीन 13 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। मानकविहीन कोचिंग सेंटरों की जांच मंगलवार को छिबरामऊ और सौरिख में न्यायिक एसडीएम, सीओ, अग्निशमन अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ की। इसमें 10 कोचिंग-लाइब्रेरी मानकविहीन मिलने पर सील कर दिया गया। सोमवार की देर शाम को शहर में एक और तिर्वा में दो कोचिंग सेंटरों को एडीएम, एएसपी ने सील कराया था। इस प्रकार अब तक 13 सील हो चुकी है।
लखनऊ में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने कोचिंग-लाइब्रेरी पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। जिले में सिर्फ 15 कोचिंग सेंटर ही ऐसे हैं, जिन्होंने डीआईओएस कार्यालय में पंजीकरण कराया रखा है और इनके पास फायर एनओसी भी है। इसके अलावा 100 से अधिक कोचिंग-लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं। इसमें छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं हैं। छिबरामऊ एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार, सीओ सुरेश कुमार, कोतवाल कपिल दुबे और अग्निशमन अधिकारी संदीप तंवर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की।
जांच के दौरान बनवारी नगर सहित कई स्थानों पर संचालित कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों का निरीक्षण किया गया। टीम ने विद्या ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी, अध्ययन लाइब्रेरी, एमएच लाइब्रेरी तथा ऋतिका लाइब्रेरी को सुरक्षा मानकों के अभाव में सील कर दिया गया। इसके बाद टीम सौरिख पहुंची, जहां पर श्रीश्याम लाइब्रेरी, संकल्प लाइब्रेरी, कॅरिअर प्वाइंट क्लासेस एवं लाइब्रेरी, जीवंत लाइब्रेरी, सिटी लाइब्रेरी व संस्कार लाइब्रेरी को बंद कराया। अफसरों के जांच की जानकारी कोचिंग संचालकों को मिल गई। इसके बाद कई कोचिंग और लाइब्रेरी संचालक बंद कर फरार हो गए। एडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोचिंग-लाइब्रेरी की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
छात्राें को भेजे मैसेज, आज कोचिंग बंद
कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन की सख्ती के बाद संचालकों ने छात्रों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। छात्रों के मोबाइल पर मैसेज आया कि 23 जून को कोचिंग बंद रहेगी। असुविधा के लिए खेद है, जिसके बाद छात्र कोचिंग-लाइब्रेरी नहीं पहुंचे।