{"_id":"32200d3ecc643f9d6eeddf69bf536a26","slug":"1271-students-were-tempted-by-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1271 छात्र छात्राओं ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1271 छात्र छात्राओं ने दी परीक्षा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
जनपद स्तरीय एसएन प्रधान फाउंडेशन की अंग्रेजी भाषा
विज्ञापन
की छात्रवृत्ति परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर संपन्न हुई, जिसमें जिले
के कई स्कूलों के 1271 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कन्नौज में केके इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर बीके श्रीवास्तव और राम यादव के नेतृत्व में दीपांकर सेमसन, संजीव कुमार, देवेश दीक्षित, अजय मिश्रा व संदीप दुबे ने परीक्षा संपन्न कराई। तिर्वा में डीएन इंटर कालेज केंद्र में प्रधानाचार्य रामऔतार यादव की देखरेख एवं रनवीर सिंह के नेतृत्व में रामराज सिंह, सुग्रीव सिंह, सतेंद्र पाठक ने परीक्षा कराने में सहयोग किया।
गुरसहायगंज में सरोजनी देवी आर्य बालिका इंटर कालेज केंद्र पर प्रधानाचार्या रमा त्रिवेदी की मौजूदगी में आकाश दुबे, देववृत सिंह, अवनेंद्र सिंह, श्रीजीत ने परीक्षा का संचालन किया। अनौगी के परीक्षा केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य एम सक्सेना की अगुवाई में परीक्षा संपन्न हुई।
नगर के सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी की तालग्राम रोड स्थित शाखा पर प्रशासिका सुधा प्रधान के निर्देशन में बीडी दीक्षित, वीके दीक्षित, सुभाष दीक्षित, मनोज सिंह, शोभा दुबे, शोभना दीक्षित, नीता खंडेलवाल ने परीक्षा संचालन में सहयोग किया।
निदेशक प्रदीप प्रधान, प्रधानाचार्य जिम थामस, अमित शुक्ला, श्याम यादव व अजय रावत के सचल दल ने सभी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निदेशक ने बताया कि परिणाम 27 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।