फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer brutally murdered by slitting his throat

Jhansi News: किसान की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

बड़ागांव थानाध्यक्ष परवेंद्र ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Farmer brutally murdered by slitting his throat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी के बड़ागांव थाना इलाके में एक युवा किसान की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के 12 निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बड़ागांव के ग्राम छपरा निवासी श्रीकांत यादव (30) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। बीती रात गांव में ही स्थित उसके खेत में लगी धान की फसल में पानी लगाया था, जिसे देखने के लिए वह खेत पर गया हुआ था। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से बाइक लेकर खेत के लिए निकला था। बाइक को खेत से पहले खड़ा कर पैदल चला गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पत्नी पूजा ने उसे कई फोन किए, परंतु कोई जवाब नहीं दिया गया। सुबह पड़ोसी किसान बनमाली ने श्रीकांत को खेत पर पड़ा देखा। पास में मेढ़ पर उसका मोबाइल फोन रखा हुआ था।
विज्ञापन


बहनोई गजराज सिंह ने बताया कि साले श्रीकांत का गला कटा हुआ था तथा शरीर पर बारह जगह चोट के निशान थे। पास में एक चाकू पड़ा भी मिला। उन्होंने साले की हत्या का आरोप लगाया। बड़ागांव थानाध्यक्ष परवेंद्र ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के पिता लखनलाल की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिवार में पत्नी पूजा के अलावा बेटी राधिका (8) व बेटा देव (4) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed