फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young woman attacked with a knife outside her home.

Jhansi News: -घर के बाहर खड़ी युवती पर चाकू से किया हमला

Sun, 13 Sep 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Young woman attacked with a knife outside her home.
झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव में घर के बाहर खड़ी युवती पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवती लहूलुहान होकर घर के बाहर गिर गई। हमलावर युवक वहां से भाग निकले। परिजन की सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खिल्ली गांव निवासी आलोक चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन दीपांशी शुक्रवार को दोपहर में घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान ऋतिक, कनाई और बलवीर निवासी डाकौर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने अचानक चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में कंधे के पास चाकू लगने से वह घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पूंछ थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह के मुताबिक छानबीन के दौरान पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed