फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The third railway line between Jhansi and Bina will be completed by October.

Jhansi News: अक्तूबर तक पूरी होगी झांसी-बीना की तीसरी रेल लाइन

Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The third railway line between Jhansi and Bina will be completed by October.
झांसी। झांसी-बीना रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन का काम अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। करीब नौ किलोमीटर हिस्से में बचे इंजीनियरिंग और सिविल कार्यों को 15 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। तीसरी लाइन के शेष हिस्से में ट्रैक निर्माण के साथ नॉन इंटरलॉकिंग समेत अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाने हैं। अफसर ने उक्त कार्य की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय में काम पूरा करने में लगे हुए है।
विज्ञापन


मथुरा-बीना थर्ड लाइन परियोजना का काम जल्द पूरा होने जा रहा है। धौलपुर से झांसी का काम पूरा होने के बाद अब झांसी-बीना रेलखंड में काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। बीना-आगासौंद के बीच महज नौ किलोमीटर का काम अक्तूबर माह तक पूरा होने के बाद मथुरा-बीना तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि तीसरी लाइन काे मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने के लिए 15 अक्तूबर से मेगा ब्लॉक का कार्य प्रस्तावित है। मेगा ब्लॉक के दौरान तीसरी लाइन को जोड़ने के साथ ही आगासौद यार्ड की री-मॉडलिंग का काम पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराने के लिए विभागीय अफसरों की टीम लगातार कार्य पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि कार्य की रफ्तार के साथ संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। नॉन इंटरलॉकिंग और कनेक्टिविटी से जुड़े कार्यों की पहले से तैयारी पूरी रखने के भी निर्देश दिए गए है। जिससे निर्धारित अवधि में तीसरी लाइन को चालू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



000000



मथुरा से बीना तक बढ़ेगी लाइन क्षमता

झांसी-बीना के करीब नौ किलोमीटर शेष हिस्से का काम पूरा होने के बाद मथुरा से बीना तक तीसरी रेल लाइन पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इससे इस व्यस्त रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी। माल और यात्री ट्रेनों के परिचालन को अलग-अलग स्लॉट में संचालित करने में भी रेलवे को सहूलियत मिलेगी। इससे ट्रेनों के संचालन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed