फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   How the official candidate lost: BJP orders an inquiry.

Jhansi News: कैसे हारी अधिकृत प्रत्याशी, भाजपा ने बैठाई जांच

Sun, 13 Sep 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
How the official candidate lost: BJP orders an inquiry.
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी की हार के बाद संगठन ने जांच बैठा दी है। पार्टी के पार्षद दल के नेता नरेंद्र नामदेव और सचेतक मुकेश सोनी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों से तीन दिन में बिंदुवार रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर पार्टी से बगावत और क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रितिका तिवारी के खिलाफ पार्टी की ही पार्षद नीता यादव ने बगावत कर चुनाव लड़ा था। नीता यादव को 10 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की, जबकि रितिका तिवारी को छह वोट ही मिल सके। चुनाव में भाजपा के सात पार्षदों के क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

हार के बाद रितिका तिवारी ने शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने चार पार्षदों के नाम भी दिए थे, जिनकी भूमिका संदिग्ध बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को महानगर अध्यक्ष ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। समिति से यह पता लगाने को कहा गया है कि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी को किन कारणों से हार का सामना करना पड़ा और इसमें किन-किन पार्षदों की भूमिका रही। जांच रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संगठन आगे की कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed