फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth attacked two brothers by knife

युवकों ने दो भाइयों को मारे चाकू

Fri, 26 Jul 2019 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
youth attacked two brothers by knife
युवकों ने दो भाइयों को मारे चाकू
विज्ञापन

झांसी। मामूली विवाद में बृहस्पतिवार की शाम कुछ युवकों ने थाना नवाबाद स्थित इलाहाबाद बैंक चौराहे पर दो भाइयों को चाकू मारे, इससे दोनों घायल हो गए। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर दोनों भाइयों से लैपटाप छीनकर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों के साथियों की तलाश की जा रही है।
थाना नवाबाद स्थित झोकन बाग निवासी वैभव अग्रवाल जूते का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वे अपने भाई देवांश को छोड़ने उसके दोस्त के यहां इलाहाबाद बैंक के पास जा रहे थे। अभी दोनाें इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास पहुंचे थे, तभी सड़क किनारे खड़े युवकों के अचानक सड़क पर आने के कारण उन्होंने बाइक में ब्रेक लगाए। बाइक युवकों के पास आकर रुकी। इस पर युवकों ने बुराभला कहा। इसका दोनों ने विरोध किया तो एक युवक ने अपने साथी बुलाकर दोनाें भाइयों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे पहले दोनों कुछ समझ पाते, तभी युवकों ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। हाथ व पैैर में चाकू लगने से दोनों घायल हो गए। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान हमलावर लैपटॉप छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed