{"_id":"65ac3b98ced9dce38e07db9a","slug":"young-man-was-smuggling-ganja-by-hiding-it-in-the-bike-seat-caught-jhansi-news-c-360-1-jh11006-3126-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाइक की सीट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा था युवक, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाइक की सीट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा था युवक, पकड़ा गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शातिर बदमाश को बड़ागांव थाना पुलिस और स्वाट टीम ने भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। चादर में गांजा छिपाकर उसे कन्नौज पहुंचाने जा रहा था। लेकिन, मोटरसाइकिल खराब हुई तो वह दूसरे साधन से झांसी आ गया, यहां उसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शनिवार स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर व बड़ागांव थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली की थाना बड़ागांव के दिगारा हाइवे के कट पर एक युवक चादर में गांजा बांधकर किसी वाहन के आने का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली तो चादर में बंधा 29.160 किलो गांजा बरामद हो गया है। पूछताछ में आरोपी गौरव कुमार नायक पुत्र राजेश सिंह नायक, निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरैया ने बताया उसकी पुरानी गाड़ी ललितपुर के पास खराब हो गई थी, जिसे वह वहीं छोड़कर दूसरे साधन से झांसी आ गया। यहां से वह कन्नौज जाता और वहीं गांजा बेच देता। यह गांजा वह ओडीशा से मोटरसाइकिल की सीट में छिपाकर लाया था।