फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man duped of money on the pretext of working with film director Subhash Ghai

Jhansi News: फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई के साथ काम करने का झांसा देकर युवक से ठगे रुपये

Sat, 03 Jun 2023 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Young man duped of money on the pretext of working with film director Subhash Ghai
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सिविल लाइंस निवासी अखिलेश सविता को मशहूर फिल्मकार सुभाष घई के साथ काम करने का झांसा देकर जालसाज ने करीब 75 हजार रुपये हड़प लिए। ठगी का अहसास होने पर युवक ने नवाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सिविल लाइंस निवासी अखिलेश ने पुलिस को बताया कि उसकी ओम टाॅवर में सैलून सर्विसेज नामक एजेंसी है। 7 अप्रैल को उनसे अंकित नामक युवक ने संपर्क किया। उसने अपने आप को जाने-माने फिल्म निर्देशक सुभाष घई के धर्मा प्रोडक्शन का मैनेजर बताया। कहा कि घई की नई फिल्म के लिए कलाकारों की जरूरत है। अंकित की लच्छेदार बातों में अखिलेश फंस गए। कुछ दिनों बाद अंकित ने उनसे टोकन मनी की मांग की। अखिलेश ने उसके खाते में 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसा लेने के बाद अंकित का फोन स्विच ऑफ हो गया। परेशान होकर कुछ दिनों बाद वह मुंबई जा पहुंचे। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन हाउॅस पहुंचकर अंकित के बारे में पता लगाया। मालूम चला कि वहां उस नाम का कोई युवक काम नहीं करता है। अखिलेश ने झांसी लौटकर नवाबाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed