फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man committed suicide by hanging himself in Jhansi

Jhansi: जिस मकान को बेचा था, उसी में फंदे पर लटकी मिली लाश; भतीजी ने जताई अनहोनी की आशंका

Sat, 23 Mar 2024 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sat, 23 Mar 2024 09:18 PM IST
सार

झांसी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक की लाश उसी मकान में लटकी मिली, जिसको उसने बेचा था।
 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself in Jhansi
demo pic

विस्तार

झांसी सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डेढ़ माह पहले युवक ने जिस मकान को बेचा था, उसी में उसका शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव में रहने वाले अमित अहिरवार (36) लेंटर के जाल बांधने का काम करता था। उसके जीजा सुरेंद्र ने बताया कि अमित ने तकरीबन डेढ़ महीने पहले भट्टागांव में स्थित अपना मकान पांच लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ बबीना स्थित मकान में रहने लगा था। अमित का भट्टागांव वाला मकान जिसने खरीदा था, उसने मकान के नवनिर्माण के लिए अमित को ही मजदूरी पर रख लिया था। शुक्रवार शाम अमित का शव उसी मकान में पिलर से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


अमित अपने परिवार का एकमात्र पुरुष सदस्य था। उसके पिता जगदीश की काफी पहले मौत हो गई थी। इसके बाद बड़े भाई ठाकुरदास और भाभी की भी मौत हो गई थी। वह अपने पीछे बेटी काजल को छोड़ गए थे। ठाकुरदास की मौत के तीन साल बाद छोटे भाई रवि की मौत हो गई थी। ऐसे में परिवार में छोटा भाई अमित, उसकी 65 साल की बुजुर्ग मां भग्गो देवी और 21 साल की भतीजी काजल बची थी। उसकी शादी होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भतीजी काजल ने बताया कि चाचा अमित की बदौलत ही वह बीएससी कर पाई। अब चाचा उसकी शादी करना चाहते थे। शादी के लिए ही उन्होंने घर बेच दिया था। शुक्रवार की शाम उनके फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गई थी। चाचा का शव पिलर पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। उनके पैर जमीन पर रखे थे। भतीजी ने अनहोनी की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed