फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man commits suicide by injuring his father, mother and brother with an ax for not getting married

Jhansi News: शादी न कराने पर पिता, मां और भाई को कुल्हाड़ी से घायल कर युवक ने दी जान

Tue, 06 Aug 2024 05:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by injuring his father, mother and brother with an ax for not getting married
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने सोते समय पिता, मां एवं भाई को कुल्हाड़ी से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने घर के पास कुएं (बावड़ी) में कूदकर जान दे दी। युवक शादी न कराने को लेकर परिजनों से नाराज रहता था। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
राजापुर गांव निवासी दिनेश समेले (52), पत्नी प्रवेश (48) और दो पुत्र राहुल, सुमित एवं पुत्री सोनिया के साथ गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। राहुल पिछले करीब छह माह से दिमागी तौर पर परेशान था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल शादी की जिद करता था। रविवार को भी उसने पिता दिनेश से जिद की, लेकिन पिता ने फटकार दिया। सोमवार सुबह बहन सोनिया के साथ राहुल हैंडपंप पर पानी भरने गया था, जबकि घर में एक कमरे में पिता दिनेश, मां प्रवेश एवं भाई सुमित सोए हुए थे। पिता के फटकारने से राहुल चिढ़ा हुआ था। हैंडपंप से लौटने के बाद उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सो रहे पिता दिनेश के ऊपर दनादन कई वार करके उनको जख्मी कर डाला। गले में कुल्हाड़ी के वार से वह घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख सुन मां प्रवेश की नींद टूट गई। प्रवेश ने पति को बचाने की कोशिश की। उनके ऊपर भी राहुल ने दनादन कई वार करके घायल कर दिया। भाई सुमित भी बचाने को आगे आया तब भाई पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। राहुल के हाथ में भी गहरी चोट आ गई। राहुल के सिर पर खून सवार देखकर बहन सोनिया सहम उठी। वह अपने कमरे में जा छुपी। खून से सनी कुल्हाड़ी लहराता हुआ राहुल घर से बाहर निकल आया। आसपास के लोगों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तब उसने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित कुएं (शंकर जी की बावड़ी) में कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा। तीनों घायलावस्था में अंदर पड़े थे, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

राहुल मानसिक तौर से कमजोर था। परिजनों से शादी कराने की जिद करता था। यह बात पूरी न होने पर उसने परिजनों पर जानलेवा हमला किया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया।
- ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed