फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yoga Olympiad: Khushi and Lucky top the division

योग ओलंपियाड : मंडल में खुशी और लकी अव्वल

Mon, 26 May 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yoga Olympiad: Khushi and Lucky top the division

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नेशनल योगा ओलंपियाड 2025 का मंडल स्तरीय कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ। बालिका वर्ग में शिक्षक इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी कुशवाहा और बालक वर्ग में इसी स्कूल के लकी कुशवाहा अव्वल रहे।

झांसी और ललितपुर के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में चयनित विजेता छात्र-छात्राओं ने योग की विधियों, मुद्राओं ज्ञान, सूर्य नमस्कार, षट्कर्म, आसन, प्राणायाम, बंध और मुद्रा व ध्यान पर गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम समन्वयक नीतू सिंह ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झांसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतीश सिंह ने नेशनल योग ओलंपियाड के ध्येय स्वास्थ्य, कल्याण और शांति पर प्रकाश डाला। डीआईओएस रती वर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। निर्णायक मंडल में इंद्रेश कुमार पाठक, अजय वर्मा, राजीव कुमार और चंदन यादव रहे। संचालन मंडलीय नोडल अजय नायक ने किया। इस दौरान मनोज गुप्ता, संजय तिवारी, ममता जैन, कपिल तिवारी, नेहा गोस्वामी, अनीता, भारती, तनिष्का, रुचि, महक, दीपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed