फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yellow frogs became the center of attraction, forest department team arrived on information

Jhansi News: पीले मेंढक बने आकर्षण का केंद्र, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

Mon, 23 Jun 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Yellow frogs became the center of attraction, forest department team arrived on information

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रक्सा कस्बे में पुनावली कलां रोड पर सुबह ग्रामीणों ने पीले मेंढक देखे। ये मेंढक ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बन गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी पहुंची पर मौके पर मेंढक नहीं मिले। ग्रामीणों ने खींची गई फोटो को देखने के बाद स्पष्ट किया कि उस क्षेत्र में निकले पीले मेंढक इंडियन बुलफ्रॉग हैं।




मानसून की बारिश के बाद रक्सा में 100 से अधिक पीले मेंढक देखे गए। स्थानीय निवासियों को इन पीले मेंढकों ने आकर्षित किया। आमतौर पर मेंढक गहरे हरे या भूरे रंग के होते हैं। ऐसे में इन पीले मेंढकों को देखना लोगों के लिए नया अनुभव रहा। लोगों ने अपने मोबाइल में तस्वीर कैद कर ली। वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं। इधर, वनाधिकारी जेबी शेंडे को सूचना मिली तो उन्होंने एक टीम रक्सा भेजी लेकिन मौके पर उन्हें मेंढक नहीं मिले। ग्रामीणों ने तस्वीरें दिखाई तो उन्होंने बताया कि इन मेंढकों की प्रजाति इंडियन बुलफ्रॉग है। यह प्रजाति विशेष रूप से मानसून में सक्रिय होती है और नर मेंढक प्रजनन काल के दौरान मादाओं को आकर्षित करने के लिए चमकीला पीला रंग धारण करते हैं। ये पीले मेंढक जमीन के अंदर रहते हैं और जब पहली बारिश होती है तो वह ऊपर आ जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed