फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Workers mobilize with full force for the assembly elections

विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें कार्यकर्ता

Thu, 26 Aug 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Workers mobilize with full force for the assembly elections
झांसी। प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता की दौड़ में शामिल करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। बुधवार को ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ शिविर में उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताया और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्रशिक्षण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव / बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप नरवाल और पांच अन्य मास्टर ट्रेनर ने दिया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अहमद खान भी शामिल रहे।
विज्ञापन

एक होटल में हुए प्रशिक्षण शिविर में बूथ मैनेजमेंट और आज के दौर में सोशल मीडिया के अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताया गया। कार्यकर्ताओं को बताया कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह से प्रोपेगंडा फैलाती है, उसको बेनकाब किया जाए। ‘किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश’ के नाम से तीन अलग - अलग सत्रों में भाजपा, सपा और बसपा राज की कमियों को उजागर करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण देने के लिए पांच मास्टर ट्रेनरों की टीम है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अहमद खान, पंकज मिश्रा, दानिश वारसी, अजीत और श्रीराव शामिल हैं। शिविर में आठ ब्लाकों के अध्यक्ष, दस नगर अध्यक्ष, 64 न्याय पंचायत और नगर निगम के साठ वार्डों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को ललितपुर में प्रशिक्षण होगा। इसके बाद विधानसभावार और ब्लाक वार प्रशिक्षण होंगे। शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया, जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी, डा. सुधांशु त्रिपाठी, राहुल राय, राजेंद्र रेजा, राहुल रिछारिया, अफजाल हुसैन, नीता अग्रवाल, ओवेश खान, योगेंद्र सिंह पारीछा, राजेंद्र बुंदेला, शिवपाल गुर्जर, बलवान सिंह, सरला भदौरिया, किश्वर जहां, राजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पार्टी ने प्रदेश भर में ऐसे 700 ट्रेनिंग कैंप सौ दिन में करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed