फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Worker strike 500 light waist

कर्मचारियों की हड़ताल से 500 लाइटें खराब

Fri, 04 Dec 2020 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Worker strike 500 light waist
झांसी। महानगर में लाइटों को सही करने और बदलने का काम बीते सात दिनों से ठप पड़ा है। आलम यह है कि महानगर में लाइटों को सही करने का जिम्मा संभाले कंपनी ने कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया है। इसके चलते कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। वहीं पार्षद लगातार लाइटों को सही करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हड़ताल के चलते लाइटें सही नहीं हो रही हैं। इसे लेकर पार्षदों में रोष है।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर में केंद्र सरकार की एक कंपनी ने 24500 एलईडी लाइटें लगाई हैं। इन लाइटों को सही करने और बदलने के लिए नगर निगम ने कंपनी के साथ सात साल का करार किया है। कंपनी ने महानगर मेें काम देखने के लिए लाइनमैन और हेल्पर समेत 25 कर्मचारियों के लिए एक संस्था को ठेका दे रखा है। बताया जाता है कि कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया है। कर्मचारी कई बार कंपनी से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसे लेकर कर्मचारियों ने लाइटों को सही करने और बदलने का काम बंद कर दिया है। सात दिनों से लगातार चल रही हड़ताल को लेकर पार्षदों में भी रोष है। पार्षदों के मुताबिक महानगर में करीब 500 लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, लेकिन हड़ताल के चलते काम नहीं हो रहा है। पार्षद अमन राय ने बताया कि गुदरी क्षेत्र में करीब 20 लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कर्मचारियों को फोन किया, तो वे वेतन न मिलने पर हड़ताल की बात कह रहे हैं। इसके चलते दिक्कत हो रही है। पार्षद पुष्पेंद्र के मुताबिक खुशीपुरा क्षेत्र में भी करीब 15 लाइटें खराब हैं। पार्षदों ने इसे लेकर कंपनी पर पेनल्टी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

अनुबंध में है पेनल्टी लगाने का नियम
बताया जाता है कि नगर निगम और कंपनी के बीच हुए अनुबंध में लाइटें समय सीमा में सही न होने पर पेनल्टी लगाने का नियम है। महानगर में लाइटें महीनों तक सही नहीं होती। लेकिन नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed