फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rape accused out on bail demands 5 lakh extortion, causes victim's marriage alliance to be called off.

Jhansi News: जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, पीड़िता का रिश्ता तुड़वाया

Mon, 07 Sep 2026 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rape accused out on bail demands 5 lakh extortion, causes victim's marriage alliance to be called off.
झांसी। दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर निकलकर आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा है। आरोपी ने वीडियो वायरल न करने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और पीड़िता का रिश्ता तुड़वा दिया।
विज्ञापन

मोंठ के अटरिया गांव निवासी मोहित राजपूत को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था। कई महीने जेल में रहने के बाद पिछले माह वह जमानत मिलने पर बाहर आ गया। पीड़िता का आरोप है कि बाहर निकलने के बाद से वह लगातार उसे धमका रहा है। उसके वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

रिश्तेदार और परिवार के लोगों को उसकी अश्लील तस्वीर भेज रहा है। कुछ दिनों पहले उसकी शादी तय हो गई, वहां भी उसकी तस्वीरें भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब आगे वीडियो न भेजने के लिए पांच लाख की रंगदारी मांग रहा है। परिजनों के पैसा देने से इन्कार करने पर उसके भाई को झूठे दुष्कर्म के मामले में भी फंसाने की धमकी दे रहा है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहित के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed