फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two interstate cannabis smugglers arrested; 14.33 kg of cannabis seized.

Jhansi News: दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 14.33 किलोग्राम गांजा बरामद

Mon, 07 Sep 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two interstate cannabis smugglers arrested; 14.33 kg of cannabis seized.
झांसी। जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग की टीम ने शनिवार रात झांसी रेलवे स्टेशन यार्ड से दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 14.33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बाजार में इसकी कीमत करीब 7.50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

आरोपी गांजा आसपास के जिलों में खपाते थे। पुलिस ने दोनों तस्करों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग को गांजा तस्करों के यहां आने का सुराग मिला था। टीम ने तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार रात रेलवे यार्ड में चेकिंग के दौरान ग्रुप डी गेस्ट हाउस से दोनों युवकों को पकड़ा गया। उनके ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

तस्करों की पहचान और कार्यप्रणाली
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी पिराता बडारायता और स्टीफन बडारायता के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने ओडिशा से सस्ते दाम में गांजा लाने की बात स्वीकार की। वे इसे यूपी, दिल्ली और झांसी समेत आसपास के इलाकों में खपाते थे। जीआरपी पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, बरामद गांजे की कीमत करीब 7.16 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed