फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   work for benefit of nation : BJP

देश हित में काम करने की अपील के साथ भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग समाप्त

Thu, 25 Jul 2019 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
work for benefit of nation : BJP
देश हित में काम करने की अपील के साथ भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग समाप्त
विज्ञापन

झांसी। भगवंतपुरा में आयोजित भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के विकास व उनमें परिवार भाव पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से देश हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह पांच बजे से कार्यकर्ताओं को व्यायाम कराया गया। वर्ग के तृतीय सत्र मेें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महानगर, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के कार्यकर्ताओं को एक साथ प्रशिक्षित करने का था। हमारा कार्यकर्ता पारसमणि की तरह है। चतुर्थ सत्र में हमारी कार्य पद्धति विषय पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस सत्र के मुख्य वक्ता देवेश कोरी व अध्यक्षता डा. जगदीश सिंह चौहान ने की। पंचम सत्र में भाजपा के नए आयामों पर चर्चा की गई। इस सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति गोपाल मोहन शर्मा व अध्यक्षता नंद किशोर भिलवारे ने की।
विज्ञापन

छठे सत्र में संगठन की आगामी कार्य योजना के बारे में बताया गया। इस सत्र के मुख्य वक्ता अशोक राजपूत व अध्यक्षता डा. धन्नूलाल गौतम ने की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलता है। कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में महापौर रामतीर्थ सिंघल, मनमोहन गेड़ा, मोहन सिंह यादव, सुबोध गुबरेले, अमित साहू, संजीव लाला, रानू देवलिया, प्रियांशु डे, दिगंत चतुर्वेदी, रोहित गोठनकर, हेमंत ठाकुर, सुमन पुरोहित, कुसुम कुशवाहा, मन्नी सरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed