{"_id":"67ccae6fd27c28a6ac0d131a","slug":"women-workers-took-charge-of-bundelkhand-express-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-509551-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महिलाकर्मियों ने संभाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महिलाकर्मियों ने संभाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में रही। लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ में भी महिला कर्मचारी ही शामिल रहीं। महिला स्टाफ ट्रेन को झांसी से ग्वालियर तक ले गईं।
वाराणसी से चलकर ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस शनिवार की सुबह झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पहुंचने पर ट्रेन के पूरे स्टाफ को बदल दिया गया और उनके स्थान पर जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपी गई। ट्रेन मैनेजर श्वेता सिंह गौर के साथ मिलकर लोको पायलट नमिता सिंह और सहायक लोको पायलट पूजा साहू ने ट्रेन चलाई। ट्रेन में दीपिका गुप्ता, कुमारी सोनी, प्रगति सेंगर, रूपम कुमारी, काजल राजपूत, अंजली परमार व किरण प्रजापति तैनात रहीं। सभी कुशलता के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस को ग्वालियर लेकर पहुंची। यहां से रवानगी से पहले ट्रेन के महिला स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किए गए।
विज्ञापन