{"_id":"63f386d4c9322f4e260d8453","slug":"woman-suicide-by-hanging-due-to-mental-stress-in-jhansi-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र ने दी जान: मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंबे समय से डिप्रेशन में थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र ने दी जान: मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंबे समय से डिप्रेशन में थी महिला
Mon, 20 Feb 2023 08:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 20 Feb 2023 08:12 PM IST
सार
रिजनों का कहना है कि रविवार को पति मुकेश ड्यूटी पर पुखरयां चले गए। घर में बेटा नमन (13) एवं बेटी परी (15) थे। दोपहर को बच्चों को नीचे छोड़कर नीलम अपने ऊपर के कमरे में चली गईं। यहां दुपट्टे के सहारे उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के गोरा मछिया में तैनात एक शिक्षा मित्र ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का पति लोको पायलट है। परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद के अशोक वैली में नीलम पति मुकेश यादव एवं दो बच्चों के साथ रहती थीं। परिजनों का कहना है कि रविवार को पति मुकेश ड्यूटी पर पुखरयां चले गए। घर में बेटा नमन (13) एवं बेटी परी (15) थे। दोपहर को बच्चों को नीचे छोड़कर नीलम अपने ऊपर के कमरे में चली गईं। यहां दुपट्टे के सहारे उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बच्चे मां को तलाशते हुए ऊपर के कमरे में पहुंचे तब वहां मां फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर दोनों बच्चे डर गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू दिया। पड़ोस के लोग भी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में बजरंग चौकी प्रभारी रोहित कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने पर पति मुकेश भी लौट आए। परिजनों ने नीलम के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात कही है।
विज्ञापन