फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman cheated under the guise of job in marriage bureau

मैरिज ब्यूरो में नौकरी की आड़ में महिला से ठगी

Thu, 05 Aug 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated under the guise of job in marriage bureau
झांसी। मैरिज ब्यूरो में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से ठगी की गई। जालसाजों ने उसके नाम से कई सिम निकाल ली। फर्जीवाड़ा मालूम चलने पर भुक्तभोगी महिला ने प्रेमनगर थाने में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंसारी निवासी पूजा परिहार पत्नी विशाल वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि राजगढ़ निवासी बृजेंद्र यादव ने फरवरी 2020 में उसे मैरिज ब्यूरो में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बृजेंद्र उसे सदर बाजार स्थित रियल वेडिंग मैरिज ब्यूरो लेकर गया। यहां हलधर साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, लकी श्रीवास्तव, राहुल, धीरेंद्र आदि ने इंटरव्यू लेकर नौकरी देने की बात कही। उससे तमाम सारे दस्तावेज एवं अन्य समाग्री ले ली गई। सेंट्रल बैंक, हंसारी एवं यूनियन बैंक सदर बाजार में उसका खाता खुलवाया गया। उसके नाम से 20 सिम ले ली गई लेकिन, उसे बाद में मालूम चलाकि आरोपी उसके नाम का फायदा उठाकर कई जगह फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। यह सुनकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत सेलटैक्स एवं बैंक पहुंचकर अपने नाम से चल रहे बैंक खाते बंद कराए। भुक्तभोगी के मुताबिक इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस को उसने तहरीर दी लेकिन, मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed