फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   With the help of Google, they used to do Reiki during the day and steal at night.

Jhansi News: गूगल के सहारे दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी

Sat, 22 Aug 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
With the help of Google, they used to do Reiki during the day and steal at night.
झांसी/बड़ागांव। बड़ागांव पुलिस ने झांसी-कानपुर हाईवे पर मिथिला रिजॉर्ट के सामने दुर्घटनाग्रस्त बस से नए टायरों की चोरी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गूगल पर सर्च कर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की लोकेशन पता करते थे। इसके बाद वहां जाकर दिन में रेकी करते थे। आधी रात के बाद चोरी की घटना अंजाम देते थे।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के बड़ागांव हाईवे पर गश्त के दौरान मिथिला रिजॉर्ट के सामने पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त बस से टायर खोलते दो युवक दिखे। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर युवक भागने लगे। पीछा करने पर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम वाहिद खान निवासी भट्टा गांव एवं जानकी अहिरवार निवासी शंकरगढ़, बड़ागांव बताया। उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मोबाइल फोन खंगालने में गूगल में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बारे में कई बार सर्च किया गया था। इसके साथ ही टायर बेचने की दुकानों के बारे में भी सर्च किया गया था। उनके पास से एक जैक, टूल किट और टायर बरामद हुआ। पुलिस टीम में थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, चौकी प्रभारी नवाब सिंह, मनीष तिवारी, विनीत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed