फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife hanged on suspicion of husband marrying another

पति के दूसरे शादी करने के शक में पत्नी ने लगाई फांसी

Fri, 29 Jul 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wife hanged on suspicion of husband marrying another
झांसी। पति के दूसरी शादी करने के शक में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति का कहना है कि शादी होने के पंद्रह साल बाद भी उनके संतान नहीं थी। इस वजह से वह कई बार गुस्से में आकर दूसरी शादी करने की बात जरूर कहता था लेकिन, उसने दूसरी शादी नहीं की। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक नंदनपुरा निवासी गिरीश रायकवार (39) डेयरी चलता है। करीब पंद्रह वर्ष पहले उसका विवाह भिंड निवासी राम अवतार की पुत्री नीतू रायकवार (32) से हुआ था। दोनों यहां नंदनपुरा में रहते थे। नीतू के परिजनों का कहना है शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी दपंती को संतान नहीं हुई। दोनों ने कई जगह इलाज कराया लेकिन, इसका फायदा नहीं हुआ। नीतू को ससुराल में इस बात के लिए अक्सर ताना मारा जाता था। इसकी शिकायत नीतू ने मायके पक्ष के लोगों से की थी। मामा कालीचरण के मुताबिक नीतू ने कई बार बताया कि गिरीश ने दूसरी शादी कर ली है। बुधवार शाम उसे नीतू की तबियत बिगड़ने की बात मालूम चली। जब वह ससुराल पहुंचा तब वहां नीतू की लाश पड़ी थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार कराने में जुटे थे। पूछताछ में मालूम चला कि उसने फांसी लगा ली। इसके बाद कालीचरण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने नीतू के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शव ससुराल न ले जाने पर महिलाओं ने किया हंगामा
पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव पति गिरीश को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस से ससुराली जन शव लेकर सीधे श्मशाम घाट की ओर जाने लगे। यह देख मायके पक्ष की महिलाएं बिफर उठीं। उन्होंने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मसीहागंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। महिलाओं का कहना है था कि शव को लेकर पहले ससुराल ले जाया जाए। वहां रीति-रिवाज पूरे करने के बाद उसका अंतिम संस्कार हो। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष किसी तरह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed