{"_id":"6afcb4445bc3a168bf059844","slug":"wife-dies-under-suspicious-circumstances-husband-flees-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-918573-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाग निकला पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाग निकला पति
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने किया हंगामा, पिटाई करने के बाद जबरन जहर पिलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
झांसी /टोड़ी फतेहपुर। थाना टोड़ी फतेहपुर के बेरवई गांव निवासी नजरीन खातून (35) पत्नी सब्बीर खान की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पति सब्बीर मेडिकल अस्पताल से गायब हो गया।
उधर, मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगा। उन्होंने पति पर नजरीन की पिटाई के बाद उसे जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उसके शरीर में चोट के निशान थे। कपड़े भी फटे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से हमीरपुर के राठ निवासी कमरू ने अपनी सबसे छोटी बेटी नजरीन की शादी करीब पंद्रह साल पहले बेरवई गांव निवासी सब्बीर से की थी। दंपती को दो बेटे आबिद और इमरान एवं छह साल की एक बेटी एल्सा है। मायके पक्ष का आरोप है कि सब्बीर शराब पीने का आदी है। नजरीन के विरोध करने पर उसे अक्सर पीटता था। दोनों के बीच इस बात पर विवाद होता था। पिता कमरू के मुताबिक 15 नवंबर की रात करीब 11 बजे सब्बीर ने फोन करके धमकाते हुए नजरीन को ले जाने की बात कही। उसने कहा कि इसे यहां से ले जाओ, नहीं तो इसकी लाश मिलेगी। मायके वालों के पहुंचने से पहले ही बताया कि नजरीन ने जहर निगल लिया है।
विज्ञापन
अचेत हाल में ससुराल जन उसे लेकर मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, पत्नी की मौत के बाद पति अस्पताल से गायब हो गया। उसे न देख मायके पक्ष के लोग बिफर उठे। उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मायके पक्ष के लोग जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाने लगे। उनका आरोप है कि नजरीन के शरीर पर चोट के भी निशान थे।
चोट के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं
सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों पक्ष शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। उनका कहना है कि बाहरी चोट के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका पता चलेगा।