Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lungs weakening due to smoking and pollution

Jhansi News: धूम्रपान और प्रदूषण की वजह से कमजोर हो रहे फेंफड़े

Wed, 18 Nov 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lungs weakening due to smoking and pollution
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। धूम्रपान की बढ़ती लत और बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट ऐंड रेस्पीरेट्री विभाग में तीन साल में रोगियों की संख्या दोगुना पहुंच गई है। यह फेंफड़ों की दीर्घकालिक बीमारी है और नियमित दवा से नियंत्रित किया जा सकता है।
मेडिकल कॉलेज के चेस्ट ऐंड रेस्पीरेट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मधुर्मय शास्त्री का कहना है कि सीओपीडी में सांस की नलियों और फेफड़ों में सूजन व संकुचन होता है। इससे फेंफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं जाती है। इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होती है। इस बीमारी को समुचित उपचार से काफी हद तक बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

यही वजह है कि इस वर्ष की थीम ‘अर्ली डायग्नोसिस ऐंड मैनेजमेंट फॉर एक बेटर लाइफ’ यानी बेहतर जीवन के लिए बीमारी की समय पर पहचान व उचित उपचार है। इससे स्पष्ट है कि सांस फूलने, लंबे समय तक खांसी या बार-बार बलगम आने को नजरअंदाज नहीं करें। समय पर पहचान व उपचार नहीं मिलने पर रोगी की हालत गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शास्त्री ने बताया कि यह बात सही है कि सिगरेट या बीड़ी ज्यादा पीने की लत से यह होती है। मगर, प्रदूषण भी इसका प्रमुख कारण है। औद्योगिक प्रदूषण अथवा वाहन प्रदूषण से भी यह हो सकती है। बार-बार होने वाला सांस का संक्रमण भी सीओपीडी का कारण होता है।


- ये हैं सीओपीडी के लक्षण
लंबे समय तक खांसी रहना, सुबह उठते ही बलगम आना, चलने या सीढ़ी पर चढ़ते समय सांस फूलना मुख्य लक्षण हैं। सीने में जकड़न या भारीपन होना, बार-बार छाती में संक्रमण, सांस लेते समय घरघराहट, वजन घटना व थकान होना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

0- ये हैं बचाव और उपचार
सीओपीडी होने पर इलाज के बाद भी फेफड़ों को पूरी तरह पहले जैसा नहीं किया जा सकता है, लेकिन उचित उपचार से बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं।



- ओपीडी व आईपीडी रोगियों का आंकड़ा
वर्ष ओपीडी आईपीडी
2024 3960 1860
2025 5580 3720
2026 8184 7440
(वर्ष 2026 के आंकड़े 15 नवंबर तक के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed