Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Among MLAs, Rashmi, and among MLCs, Mansingh, lead in fund expenditure.

Jhansi News: विधायकों में रश्मि, एमएलसी में मानसिंह निधि खर्च करने में सबसे आगे

Wed, 18 Nov 2026 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Among MLAs, Rashmi, and among MLCs, Mansingh, lead in fund expenditure.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन जनपद के ज्यादातर विधायक अपनी विकास निधि की पूरी राशि खर्च नहीं कर पाए हैं। हालांकि, कुछ जनप्रतिनिधियों ने निधि खर्च करने में बेहतर प्रदर्शन किया है। विधायकों में मऊरानीपुर से विधायक डॉ. रश्मि आर्य सबसे आगे हैं। उन्होंने अपनी निधि की 90.2 फीसदी राशि खर्च कर दी है। वहीं, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) में डॉ. मानसिंह यादव 98 फीसदी राशि खर्च करके पहले स्थान पर हैं।
ग्राम्य विकास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल एक अप्रैल तक जिले के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के पास 18.71 करोड़ रुपये शेष थे। इसके बाद शासन से उन्हें 20 करोड़ रुपये और स्वीकृत हुए। इस तरह जनप्रतिनिधियों के पास कुल 40.21 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध हो गई। एक अगस्त तक इसमें से 34.3 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए जारी किए जा चुके थे, जबकि 5.26 करोड़ रुपये शेष थे। हालांकि उसके बाद तीन महीने की अवधि में खर्च की राशि का आंकड़ा विभाग से नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव को इस साल 2.50 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें से उन्होंने 2.45 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर दिए। अब उनके पास केवल पांच लाख रुपये शेष हैं। वहीं, मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य को 5.64 करोड़ रुपये से अधिक की निधि मिली थी। इसमें से उन्होंने करीब 5.09 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शर्मा 72.9 फीसदी ही खर्च कर सके
दूसरी ओर, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा को 5.45 करोड़ रुपये से अधिक की निधि मिली थी। इसमें से करीब 3.98 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं। उनकी निधि का लगभग 72.9 फीसदी इस्तेमाल हुआ है। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत को सबसे अधिक 11.98 करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने इसमें से 10.17 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उनकी निधि का करीब 84.88 फीसदी इस्तेमाल हुआ है। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने 82 फीसदी से अधिक राशि खर्च की है।

रामतीर्थ सिंघल ने खर्च की 91.57 फीसदी निधि
विधान परिषद सदस्यों में डॉ. मानसिंह यादव के बाद रामतीर्थ सिंघल ने 91.57 फीसदी राशि खर्च की है। मानवेंद्र सिंह ने 87.93 और बाबूलाल तिवारी ने 87.24 फीसदी राशि का इस्तेमाल किया है। वहीं, स्वतंत्र देव सिंह ने 71.76 फीसदी राशि खर्च की है। इस तरह विधान परिषद सदस्यों में भी निधि खर्च करने के मामले में काफी अंतर दिखाई दे रहा है।

असाध्य रोगियों को मदद देने में जवाहर आगे
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने करीब आधा दर्जन असाध्य रोगियों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए भी बड़ी राशि जारी की है। संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए अन्य विधायकों ने भी अपनी निधि से धनराशि उपलब्ध कराई है।

झांसी जिले में है स्वतंत्र देव सिंह की ससुराल
जानकारी के मुताबिक, एमएलसी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ससुराल झांसी जनपद के बामौर ब्लॉक स्थित सिंगार गांव में है। जनपद से उनका गहरा नाता होने के चलते उन्होंने अपनी निधि से यहां विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की। वहीं, एमएलसी रमा निरंजन ने अपनी निधि से विकास कार्यों पर कितनी धनराशि खर्च की, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

---------
एक अगस्त तक विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को शासन से प्राप्त निधि, खर्च और शेष राशि का विवरण उपलब्ध कराया गया है। इसी के आधार पर जनप्रतिनिधियों के निधि खर्च का ब्योरा तैयार किया गया है।- राजेश कुमार, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed