Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Warehouses will be built on 9.73 hectares of land in Jhansi and Lalitpur.

Jhansi News: झांसी और ललितपुर में 9.73 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगे भंडारगृह

Wed, 18 Nov 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Warehouses will be built on 9.73 hectares of land in Jhansi and Lalitpur.
- राज्य भंडारण निगम को निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी, शासन ने दोनों जिलों के डीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्र में खाद्यान्न भंडारण की क्षमता बढ़ाने के लिए झांसी और ललितपुर में भंडारगृहों का निर्माण होगा। इसके लिए दोनों जिलों में कुल 9.73 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम को यह भूमि निशुल्क उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी है। सहकारिता विभाग की ओर से दोनों जिलों के डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
झांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए राज्य भंडारण निगम ने भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इसके बाद दोनों जिलों के जिलाधिकारियों की ओर से चिह्नित भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। प्रस्ताव के परीक्षण के बाद सहकारिता विभाग ने भूमि निशुल्क उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव के पत्र के मुताबिक, झांसी जिले में 5.088 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें से 4.254 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की जानी है। वहीं, ललितपुर जिले में 5.479 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इस प्रकार दोनों जिलों में कुल 10.567 हेक्टेयर भूमि चिह्नित हुई है, जिसमें 9.733 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की जानी है। यूपी राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक को भी दोनों जिलों के डीएम से संपर्क कर कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि हस्तांतरण से पहले इन शर्तों का करना होगा पालन
भूमि हस्तांतरण से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उस पर कोई कानूनी वाद लंबित न हो। यदि कोई वाद किसी न्यायालय में विचाराधीन है, तो उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम उसकी प्रभावी पैरवी करेगा। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि भूमि विवादों से मुक्त हो। इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed