फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Who will understand their pain....the house has become ruined...the fear is there in the rain

इनका दर्द कौन समझेगा....खंडहर हो गए मकान...बरसात में लगा रहता है डर

Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Who will understand their pain....the house has become ruined...the fear is there in the rain
झांसी। रेलवे की पश्चिमी कालोनी में समस्याओं का अंबार है। न तो कूड़ेदान रखे गए हैं और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। प्रमुख सड़कों पर सफाई कर सफाई कर्मी कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे हैं जबकि कालोनी के अंदर सफाई नाम की कोई चीज नहीं है। शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं की जा रही है। गंदगी तो कभी उठाई नहीं जाती। पेयजल की समस्या भी गंभीर है। पाइप में गंदा पानी आने की वजह से हमलोग बाजार से कैंपर का पानी मंगाकर पीते हैं।
विज्ञापन

रेलवे की पश्चिमी कालोनी के क्वार्टर संख्या 709 (ए से एच) समस्याओं के मकड़जाल में फंसी है। न तो वहां सफाई है, न ही घरों के कचरे बाहर निकालने के लिए कूड़ेदान। नाम न छापने की शर्त पर कर्मचारियों ने बताया कि क्वार्टरों की हालत यहां क्या आसपास के भी कई क्वार्टर रहने लायक नहीं हैं। दीवारें तक जर्जर हो चुकी हैं। गंदगी घरों के अंदर तक पहुंच रही है। नालियां भरी होने से आए दिन छोटे- छोटे जीव जंतु और सांप तक घरों में घुस जाते हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी आईओडब्लू विभाग मरम्मत करने नहीं आता। सफाई विभाग का तो कोई पुरसाहाल नहीं। गंदगी देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है यहां सफाई की हकीकत क्या है। पानी के पाइप लाइन में लीकेज होने पर क्वार्टरों में पहुंचने वाला पीने का पानी दूषित आता है। शिकायतों का निस्तारण न होने से तंग आकर हम लोग बाहर से पानी का कैंपर मंगवा रहे हैं ताकि बीमारियों से अपने को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन

अगर संबंधित विभागीय अधिकारी प्रार्थनापत्र देने के बाद भी मरम्मत नहीं करते अथवा सफाई में लापरवाही दिखाते हैं तो कर्मचारी शिकायतों की प्रति डीआरएम कार्यालय में संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को दें। रेलकर्मियों की परेशानियों को शीघ्र से शीघ्र दूर कराया जाएगा। लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह,
जन संपर्क अधिकारी,
उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed