फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When will independence from power crisis , cuts hours

कब मिलेगी बिजली संकट से आजादी, घंटों गुल

Mon, 15 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। आजादी के 70 साल बाद भी बिजली संकट से निजात नहीं है। कभी मांग के मुताबिक आपूर्ति न होने पर तो कभी फाल्ट के कारण आए दिन बिजली गुल रहती है। रविवार को भी शहर के कई हिस्सों में बिजली-पानी का संकट छाया रहा। सूती मिल सबस्टेशन से जुड़े फ्रेंड्स कालोनी सहित कई इलाकों में सुबह 7 बजे गई बिजली शाम 4.30 पर आई। इस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।


 शहर में विद्युतापूर्ति की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दुनारा सब स्टेशन से सूती मिल सब स्टेशन के लिए 33 केवी की लाइन डाली गई थी, लेकिन शुरू होने के कुछ समय बाद ही लाइन में तकनीकी खामी आ गई। इसके बाद लाइन महीनों खराब पड़ी रही। पिछले दिनों बिजली विभाग द्वारा इसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है। लेकिन, यह काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लाइन पर काम जारी होने की वजह से सुबह से पावर कट कर दिया गया। महेंद्रपुरी कालोनी, आईटीआई, सिद्धेश्वर नगर सहित कई इलाकों में बिजली के साथ पानी की आपूर्ति भी ठप रही। घरों की टंकियों में इकट्ठा पानी खत्म हो गया तो लोगों को आसपास हैंडपंप तलाशना पड़ा। लोगों को यह भी जानकारी नहीं दी गई कि आखिर बिजली आपूर्ति कब सुचारु होगी। अन्य इलाकों में भी बिजली की आंखमिचौनी की शिकायत रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed