फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When there is no flood in Jhansi then why give Rs 24.52 crore for flood control?

Jhansi News: जब झांसी में बाढ़ आती ही नहीं तो बाढ़ नियंत्रण के लिए 24.52 करोड़ क्यों दें

Sun, 31 Dec 2023 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
When there is no flood in Jhansi then why give Rs 24.52 crore for flood control?
आपदा राहत विभाग ने 22 नालों के निर्माण के लिए बजट देने से किया इंकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम को 22 नालों के निर्माण के लिए 24.52 करोड़ रुपये का बजट देने से आपदा राहत विभाग ने इंकार कर दिया है। विभाग के अफसरों ने कहा है कि जब झांसी में बाढ़ नहीं आती फिर कैसे बजट दे दें।
नगर निगम की तरफ से शहर के 22 नालों के निर्माण के लिए आपदा राहत विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। इन सभी नालों की कुल लंबाई 10.59 किलोमीटर है। इसमें सबसे लंबा 1.36 किलोमीटर का नाला है, जो कि आंतिया तालाब से लोहा मंडी होते हुए पठौरिया तक बनना है। इसी तरह, वार्ड नौ, 15, 22, 24, 31, 50, 53, 55 आदि में भी नाला निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। करीब दो सप्ताह पहले लखनऊ में हुई केंद्रीय आपदा राहत विभाग की नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक में 22 नालों के लिए बजट देने से इंकार कर दिया है। इसके पीछे तर्क दिया कि विभाग द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए बजट दिया जाता है। झांसी में तो बाढ़ आती नहीं है। ऐसे में बजट कैसे दिया जाए। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि बारिश में झांसी में जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसलिए नाला निर्माण होने से विभिन्न इलाकों में ये समस्या दूर हो जाएगी। मगर विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया।
विज्ञापन



आपदा राहत विभाग को 22 नालों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। लखनऊ में हुई बैठक में अधिकारियों ने कहा कि बजट बाढ़ नियंत्रण के लिए दिया जाता है। चूंकि, झांसी में बाढ़ नहीं आती है। इसलिए बजट नहीं दिया जा सकता। - एमके सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed