फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When the train route changed, we travelled to Mahoba by bus

Jhansi News: ट्रेन का रूट बदला तो बस से किया महोबा का सफर

Fri, 13 Jun 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
When the train route changed, we travelled to Mahoba by bus

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मनिकपुर के दोहरीकरण के कारण उदयपुर जाने वाली ट्रेन साढ़े चार घंटे देरी से अपने निर्धारित रूट से साढ़े चार घंटे देरी से चली। जबकि, खजुराहो जाने वाली इंटरसिटी का रूट बदल दिया गया। इससे मऊरानीपुर, महोबा जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने झांसी आकर गंतव्य तक का सफर बस से तय किया।



मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के कारण खजुराहो-उदयपुर-खजुराहो का रूट और समय में बदलाव रेलवे प्रशासन की ओर से किया गया था। ट्रेन क्रमांक 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी के रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। यह ट्रेन अपने पुराने रूट से ही होकर गुजरी पर निरीक्षण के कारण मऊरानीपुर के पास ट्रेन 45 मिनट के लिए रोकी जानी थी। लेकिन इससे अधिक का हॉल्ट होने के कारण ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दोपहर 1:48 के बजाय तीन घंटे की देरी से 4:33 पर पहुंची। इस कारण झांसी से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को भी प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इधर, ट्रेन क्रमांक 19666 उदयपुर-खजुराहो को मऊरानीपुर, महोबा रेल मार्ग के बजाय न्यू ललितपुर टाऊन, टीकमगढ़ होते हुए खजुराहो पहुंची। इस ट्रेन से आगे मऊरानीपुर, हरपालपुर और महोबा की ओर जाने वाले यात्रियों को संकट का सामना करना पड़ा। हालांकि, ट्रेन में सवार कोच कंडक्टर ने पहले ही यात्रियों को सतर्क कर दिया था। यही कारण रहा कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बसों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed