फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When the jeep broke down in the road show, Rajiv Gandhi opened the bonnet and it was fine.

Jhansi News: रोड शो में जीप खराब हुई तो राजीव गांधी ने बोनट खोल कर दी थी ठीक

Sat, 23 Mar 2024 04:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
When the jeep broke down in the road show, Rajiv Gandhi opened the bonnet and it was fine.
1991 में लोकसभा चुनाव के दौरान रोड शो में शामिल हुए थे राजीव गांधी, जीप ठीक होते ही जमकर लगे थे जिंदाबाद के नारे
विज्ञापन

सुजान सिंह बुंदेला की जीप में हुए थे सवार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सन 1991 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राजीव गांधी का रोड शो झांसी में हुआ तो जीप अचानक खराब हो गई। कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई, लेकिन राजीव गांधी के चेहरे पर चिंता की कोई लकीर नहीं थी। प्रसन्न मुद्रा में राजीव गांधी जीप से उतरे और बोनट खोलकर जीप को कुछ ही देर में ठीक कर दिया। यह दृश्य देख कांग्रेस नेता दंग रह गए। राजीव गांधी के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारेे लगाए।

लोकसभा चुनाव का दौर शुरू होते ही पुराने चुनावों से जुड़ीं यादें वरिष्ठ नेताओं के दिमाग में दौड़ने लगी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश रिछारिया बताते हैं कि राजीव गांधी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। बहुत लोग इससे प्रभावित रहते थे। 1991 में लोकसभा चुनाव से कुछ समय पूर्व राजीव गांधी का रोड शो झांसी में तय हुआ तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजान सिंह बुंदेला की जीप में राजीव गांधी को सवार किया गया। रानी लक्ष्मी बाई पार्क से रोड शो शुरू हुआ। रंजीत सिंह, ओमप्रकाश समेत कई नेता राजीव गांधी के साथ जीप में सवार हुए। जीप जब गांधी रोड पर पहुंची तो गरम होने के कारण जीप बंद हो गई। आनन-फानन में सभी नेता जीप से उतरे और जीप को स्टार्ट कराने की कोशिश करने लगे, लेकिन जीप स्टार्ट नहीं हुई। तभी शांत स्वभाव से राजीव गांधी जीप से उतरे और बोनट खोल दिया। कुछ ही देर में उन्होंने जीप को ठीक कर दिया। जीप स्टार्ट होते ही सभी उसमें सवार हुए और रोड शो पूरा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed