फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wet coal in power generation hurdle

बिजली उत्पादन में बाधा बन रहा गीला कोयला

Tue, 14 Jul 2015 12:26 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
पारीछा थर्मल पावर प्लांट में बारिश से कोयला गीला होने के कारण उत्पादन पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं मालगाड़ी से कोयला अगर समय पर नहीं पहुंचा तो पारीछा थर्मल पावर की उत्पादन इकाइयों पर ब्रेक लग सकता है। हालांकि अभी छह में से पांच इकाइयों से उत्पादन जारी है।
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर में 110 मेगावाट की दो, 210 मेगावाट की दो व 250 मेगावाट की दो इकाइयों से कुल 1140  मेगावाट की लगी हुई हैं। इनमें से नंबर दो इकाई पिछले सवा साल से आग लगने के कारण बंद चल रही हैं। इस इकाई को शुरू करने के लिए मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जबकि बाकी पांच इकाइयां सुचारू रूप से काम कर रही हैं। वर्तमान में पांचों इकाइयों से बिजली बनाने के लिए 24 घंटे में 16 हजार टन कोयले की आवश्यकता पड़ रही है। इस हिसाब से मालगाड़ी के चार रैक कोयले की प्रतिदिन आवश्यकता पड़ती है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से प्लांट में रखा कोयला गीला हो गया है। इससे पूर्ण क्षमता के साथ सभी चालू इकाईयों में क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पा रहा है। वहीं, बरसात के कारण रैकों के समय से आने व उतरने में लगने वाली देरी के कारण कोयला संकट की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि, अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि इससे किसी इकाई का उत्पादन रोकना पड़े। सूत्रों की मानें तो कोयले की रैक आने में अगर कोई परेशानी आती है तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed