फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather will change due to western disturbance, chances of rain on 28th

Jhansi News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, 28 को बारिश के आसार

Sun, 25 Feb 2024 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Weather will change due to western disturbance, chances of rain on 28th
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

फरवरी में लगातार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाएं वातावरण में बदलाव ला रही हैं। अब तक जो अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था, वो शनिवार को लुढ़ककर 26.5 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम पारा भी 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हवाएं भी चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर से बदलाव आएगा। 28 फरवरी को चार मिलीमीटर तक बरसात हो सकती है। आगामी चार दिनों में 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम पारा 25 ये 28 डिग्री और न्यूनतम नौ से 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed