फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water returns to dried-up wells; youth carry out cleaning drive.

Jhansi News: सूखे कुओं में लौटा पानी, युवाओं ने की सफाई

Sun, 06 Sep 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water returns to dried-up wells; youth carry out cleaning drive.
गुरसराय। नगर क्षेत्र में लगातार बारिश से वर्षों से सूखे पड़े कई पुराने कुओं में दशकों बाद पानी लौटा है। इससे मोहल्लेवासियों में खुशी है, उन्हें पुराना समय याद आया जब ये कुएं प्रमुख साधन थे। पहले देखरेख के अभाव में कुओं में कचरा व पूजा सामग्री डाली जाती थी, जिससे वे गंदगी से भर गए। अब पानी लौटने पर मोहल्ले के युवाओं ने पहल कर कुओं की सफाई की। उन्होंने लोगों से कुओं में प्लास्टिक या पूजा सामग्री न डालने की अपील की। युवाओं का कहना है कि यह पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इनकी साफ-सफाई व संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है। पानी से भरे ये कुएं अब आकर्षण का केंद्र हैं। मोहल्लेवासियों ने युवाओं की पहल की सराहना कर कुओं को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सानू खरे, लला पांचाल, उज्ज्वल अरजरिया, विशाल जैन, छोटू जैन और नरेश पांचाल ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed