फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water problem in jhansi

लॉकडाउन में पानी के लिए भटक रहे लोग

Wed, 22 Apr 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water problem in jhansi
झांसी। महानगर के करगुवांजी, पिछोर, डडियापुरा, गुमनावारा समेत तमाम इलाकों में पेयजल संकट है। यहां पाइपलाइन डाली जा चुकी है, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हो सके हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। गुमनावारा क्षेत्र में पानी का संकट इतना विकराल है कि लोग टैंकर देखते ही डिब्बे और बाल्टियां लेकर दौड़ लगाने लगते हैं। क्षेत्र में दो दिन बाद टैंकर पहुंचता है। ऐसे में लोग हर बर्तन को भरने के लिए पूरी जद्दोजेहद करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, नारायण बाग क्षेत्र के बाहरी इलाके में पाइपलाइन से सड़क किनारे लगी टोटियों में पानी पहुंचता है। यहां से दो किमी दूर डडियापुरा, राजपूत कालोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, सत्यम कालोनी, दूर के बाबा इलाके के लोग अपने बर्तनों को साइकिलों और बाइक पर लेकर पहुंचते हैं। सुबह के वक्त यहां लंबी कतार लगी नजर आती है। दोपहर तीन बजे तक पानी आता है। ऐसे में हर कोई जल्दी पानी भरना चाहता है। लोगों का कहना है कि कई बार जल निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पानी के लिए पाइपलाइन डाली जा चुकी है, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हुए हैं। इसलिए टैंकर से पानी भरते हैं।- मनीष, गुमनावारा
पानी भरना जंग से कम नहीं है। पूरे दिन टैंकर आने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी दो किमी दूर से पानी भरकर लाते हैं।- रवि, गुमनावारा
पानी की समस्या सालों से है। पाइपलाइन डाली गई, तो उम्मीद थी कि अब दिक्कत खत्म होगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।- क्रांति, गुमनावारा
दो दिन में एक बार टैंकर आता है। इसलिए पूरा दो दिन का पानी भर लेते हैं। पानी की समस्या न जाने कब दूर हो सकेगी।- कमलेशी, गुमनावारा
हमारे क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं डाली गई है। इसलिए दो किमी दूर आकर पानी भरते हैं। साइकिल पर डिब्बा, बाल्टी लाते हैं।- जगदीश, डडियापुरा
पानी की बहुत समस्या है। बाइक पर बाल्टी लेकर नारायण बाग के पास आते हैं। कभी पानी मिल जाता है, कभी नहीं मिलता।- महेंद्र, डडियापुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed