फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi gets the biggest share from the development fund. receiving 58.33 crore

Jhansi News: विकास निधि से झांसी की झोली में सबसे भारी, मिले 58.33 करोड़

Sun, 27 Sep 2026 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Jhansi gets the biggest share from the development fund. receiving 58.33 crore
झांसी। आगामी चुनाव के मद्देनजर बुंदेलखंड विकास निधि के तहत बुंदेलखंड के सात जिलों के लिए 175 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 58.33 करोड़ रुपये झांसी को मिले हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस धनराशि से जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास निधि से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली, पुलिया निर्माण से लेकर गो आश्रय स्थल बनवाने तक का काम कराया जाता है। अब शासन ने जिलावार धनराशि आवंटित करते हुए स्वीकृत विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कार्य शुरू कराने से पहले तकनीकी स्वीकृति लेना अनिवार्य किया गया है। योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार धनराशि कोषागार से आहरित की जाए। पहली किस्त की धनराशि खर्च होने के बाद अगली आवश्यकता के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाए। जिन योजनाओं पर आवंटित धनराशि खर्च नहीं हो सकेगी, उसे वापस करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित आवंटन पर जोर
योजनाओं का चयन करते समय क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान परिस्थितियों में लगभग समान धनराशि आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने को कहा गया है।

कहां-कितनी धनराशि मिली
जनपद
आवंटन
झांसी
58.33 करोड़ रुपये
बांदा
25.92 करोड़ रुपये
जालौन
25.92 करोड़ रुपये
चित्रकूट
19.44 करोड़ रुपये
महोबा
19.44 करोड़ रुपये
ललितपुर
12.96 करोड़ रुपये
हमीरपुर
12.96 करोड़ रुपये
-------------
बुंदेलखंड विकास निधि के तहत जनपद के लिए 58.33 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। इस धनराशि से जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे। - रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़, सीडीओ, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed